Lakhimpur Khiri News: रामजन्म लीला में दिखी अव्यवस्थाएं, खुले मंच पर हुआ मंचन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कस्बा अजान में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के चौथे दिन गुरुवार को कलाकारों ने श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम के बाल रूप की मनमोहक झांकी और भक्ति गीतों ने दर्शकों को भावविभोर किया लेकिन मंच पर साज सज्जा और पर्दों की कमी ने आयोजन की भव्यता पर सवाल खड़े कर दिए। रामजन्म लीला की शुरुआत संतानहीन राजा दशरथ की चिंता से हुई। गुरु वशिष्ठ के सुझाव पर पुत्रेष्टि यज्ञ का मंचन किया गया। यज्ञ से प्राप्त दिव्य फल के प्रभाव से तीनों रानियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। मंच पर भगवान विष्णु का विराट स्वरूप प्रकट होते ही 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला...' भजन गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: भगवान श्रीराम के जन्म का हुआ मंचन माता कौशल्या के आग्रह पर भगवान बाल स्वरूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.