लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। श्री नारायणी देवी फूलबाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रभु श्रीराम कथा में विधायक अमन गिरि भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया और कथा सुनी। विधायक ने कथाव्यास महाराज अंजनी शरण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम में आनंद त्रिवेदी, शिव गोपाल गुप्ता, रामजी रस्तोगी, सभासद भोली गिरि, राम रछपाल, राजू रावत, सुरेंद्र शर्मा, गुरु केके शुक्ला, रमेश पांडे सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...