लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। दुलही गांव में शुक्रवार सुबह हुई गोलीकांड की घटना के बाद शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात ही इदरीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। घटना के बाद से अखिलेश और इदरीश के घर के पास पुलिस का पहरा लगा रहा। गांव में खामोशी है और गलियों में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार सुबह दुलही गांव निवासी इदरीस ने अपने पड़ोसी अखिलेश को गोली मारकर घायल कर दिया था। बताया जाता है कि अखिलेश को घायल करने के बाद इदरीश ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की वजह इदरीस और अखिलेश की बहन के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है। बीती 15 सितंबर को इदरीश अखिलेश की बहन को भगा ले गया था। परिजनों ने इदरीश सहित कई रिश्तेदारों को नामजद करते हुए बहला फुसलाकर भगा ले जाने ...