लखीमपुरखीरी, नवम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला वन रेंज अंतर्गत जमुनाबाद फार्म में तेंदुए के हमले में एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार रात घर से निकले बालक को तेंदुआ खींच ले गया था, जिसका अधखाया शव सोमवार सुबह गन्ने के खेत से बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​जानकारी के अनुसार, जमुनाबाद फार्म निवासी दस वर्षीय बालक रोहित रविवार की रात घर से निकलकर खेतों की तरफ गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर गन्ने के खेतों की ओर खींच ले गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग सका। ​सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ...