लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बे में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बिजली रोजाना कई घंटे गुल रहती है। कभी रात 10 बजे सप्लाई आती है और एक घंटे बाद फिर काट दी जाती है तो कभी 11 बजे बिजली आने के बाद कुछ देर चलकर दोबारा गायब हो जाती है। इससे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। कुकरा क्षेत्र जंगली इलाका होने के कारण यहां मच्छरों का भी खासा प्रकोप है। इन दिनों मलेरिया और बुखार का प्रकोप भी बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banda News: बिजली की अंधाधुंध कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान ऐसे में रात में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। बिजली न होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं और लोग उमस में परेशान होकर घरों के बाह...