Lakhimpur Khiri News: राज बृजराज सिंह की स्मृति में बने द्वार का लोकार्पण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: झंडी निवासी पूर्व विधायक राज बृजराज सिंह की स्मृति में शारदानगर में बनाए गए स्मृति द्वार का भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता ने बुधवार को लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज बृजराज सिंह के राजनीतिक और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा राज बृजराज सिंह के बेटे राज राजेश्वर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज बृजराज सिंह की स्मृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक उनके योगदान को पहुंचाने के लिए एमएलसी अनूप गुप्ता को यह स्मृति द्वार बनवाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, श्रीनगर एमएलए मंजू त्यागी, नकहा ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता, फूलबेहड़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वास सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.