Lakhimpur Khiri News: राजापुर चौराहे के विवाद के बाद परिवार पर हमला, आठ घायल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर रेलवे स्टेशन से परिवार और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे बहराइच निवासी पन्नेलाल के परिवार पर थाना ईसानगर क्षेत्र के रंजीतगंज पुल के पास कथित रूप से लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के आठ लोगों के घायल होने की बात कही गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर ईसानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया निवासी पन्नेलाल के अनुसार, वह अपने भतीजे रामू साहनी की पुत्री सपना के मुंडन संस्कार के लिए पूर्णागिरि गया था। 31 अगस्त को परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ई-रिक्शा से राजापुर चौराहे पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मैजिक चालक नितिन ने वाहन में बैठाने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.