लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के वाईडी कॉलेज सभागार में रविवार को साहित्य और रंगमंच का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी कृति 'रश्मिरथी' का शानदार मंचन किया गया। निर्देशक मानवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में कलाकारों ने कर्ण के जीवन, संघर्ष, शौर्य, दानवीरता, स्वाभिमान और नियति से उसके संघर्ष को मंच पर इस तरह जीवंत किया कि पूरा सभागार भावनाओं से सराबोर हो उठा। प्रभावशाली संवाद, सशक्त अभिनय, मंच सज्जा और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। कर्ण के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को देखकर दर्शकों ने कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्म...