Lakhimpur Khiri News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। दिवाली के मौके पर एलीट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलुआपुर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने कलात्मक और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। विद्यालय की प्रबंधक रिम्पी सेठी व प्रबंधक अफजल हुसैन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही बच्चों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के इंचार्जों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। बेसन हाउस की इंचार्ज उमा राज, सेज हाउस की इंचार्ज मीतू गुप्ता व स्काई हाउस की इंचार्ज अर्चना चौरसिया ने बच्चों को रंगोली बनाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों ने लिया दीया डेकोरेशन, मेहंदी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.