Lakhimpur Khiri News: युवाओं ने सेठ घाट पर श्रमदान कर की सफाई, नशा मुक्ति की शपथ
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: मेरा युवा भारत ने जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के तहत शहर के सेठघाट पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। नेतृत्व मुख्य अतिथि सदर विधायक ने किया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अंकित वर्मा, हरिओम पाल, तुषार भल्ला, शिवा चौरसिया, अनुज कुमार, विपिन कुमार, गौरव पांडे, रितेश वर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलरायां में संगोष्ठी, नशामुक्त जीवन विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण, प्रधानाचार्य अजीत व सीमा जागरण मंच के विजय जायसवाल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति को लेकर विद्यालयों में होंगे जागरूकता कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.