लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- मतदान और नशामुक्ति पर युवा संवाद Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मेरा युवा भारत लखीमपुर के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय पतरासी में विकसित भारत युवा संवाद के तहत अपने वोट को जानो विषय पर और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले चरण में अपने वोट को जानो विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय विजेता सवितार गोस्वामी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों, निर्वाचन सुधारों व विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मताधिकार के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित करते हुए लोकतांत्रिक शपथ दिलाई। प्रथम सत्र में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने माय भारत पोर्टल की जानकारी द...