Lakhimpur Khiri News: युवती से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में एक युवक दूसरे समुदाय की युवती से शादी की जिद करते हुए टॉवर पर चढ़ गया। इस युवक के खिलाफ युवती के परिजनों ने पहले ही केस दर्ज करा रखा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर टावर से नीचे उतारा और शांति भंग में चालान करने पर आरोपी को जमानत दे दी गई है। दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।गांव हरिहरपुर निवासी अंकित का थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर के एक गांव की दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक लगते ही परिजनों के दबाव में युवती के पिता ने पुवांया थाना पर अंकित पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर दिया था। लेकिन अंकित अपनी जिद पर अड़ा रहा। मंगलवार को गांव में निकली हाई टेंशन लाइन के टावर पर अंकित चढ़ गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.