Lakhimpur Khiri News: युवती से अभद्रता के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवाजी दुबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ अल्लू निवासी ग्राम मलिका, थाना खुटार जनपद शाहजहांपुर पर एक युवती के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने, मना करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को कस्बा पलिया के टेहरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.