Lakhimpur Khiri News: युवती गायब, दो युवकों पर केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: शहर से सटे एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप दो युवकों पर लगाया है। उसने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि तीन अक्टूबर को पत्नी संग काम पर गया था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बांकेगंज निवासी कपिल और हैदराबाद के भदूरी गांव निवासी जसकरन उसके घर आए और शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पिता का आरोप है कि बेटी घर में रखे भैंस और पड़िया बिक्री के एक लाख रुपये, सोने का एक झाला और चांदी की एक जोड़ी पायल भी अपने साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.