Lakhimpur Khiri News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीया युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 23 सितंबर की शाम करीब सात बजे युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के ही खनवापुर निवासी युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता ने युवती के साथ घर से 50 हजार रुपये नकद और जेवर ले जाने की बात भी पुलिस को बताई है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.