लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में चार दिन पूर्व एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया। हालांकि, परिजन जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की बात बता रहे हैं। युवती की मौत के बाद शव को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के दफनाने से मामला और भी चर्चा में आ गया है। मैगलगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को युवती की मौत के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...