Lakhimpur Khiri News: युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला बरखेरवा निवासी वीरू वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की बसें चलती हैं। बस संचालन को लेकर उन्होंने एक कार्यालय एलआरपी चौकी के सामने खोल रखा है। इसी कार्यालय से बैठकर कामकाज किया जाता है। आरोप है कि गुरुवार को वाहन खड़ा करने को लेकर शुभम पटवा, कोस्तबू, तालिक और विशाल से विवाद हो गया। सभी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि घटना मारपीट में बदल गई। शुक्रवार को जब वह अपने कार्यालय पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे चारों आरोपी वहां आ गए और उसे जबरन कार्यालय से बाहर खींच लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एएसपी सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.