Lakhimpur Khiri News: युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग, लापता
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ चौराहे पर पुल के पास से एक युवक ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक गहरे पानी मे लापता हो गया। तलाश जारी है। पढुआ गांव में बंगाली कालोनी के पास रहने वाला 40 वर्षीय लालाराम पुत्र राजाराम बुधवार दोपहर शारदा नहर में कूद गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक नहर में कूदने के बाद लालाराम कुछ देर तक पानी में गोते खाता रहा फिर गहरे पानी मे डूब गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवक के नहर में डूबने की खबर पर कुछ देर तक नहर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: यमुना में युवक के छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू कराया तलाश अभियान खबर लिखे जाने तक डूबे हुए युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.