Lakhimpur Khiri News: युवक को गोली मारने वाला आरोपी सलमान गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर में युवक को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में रहने वाले सलमान की मोहल्ले के ही सुनील से दोस्ती थी। सुनील लखीमपुर शहर के ही एक निजी अस्पताल में काम करता है। सलमान को अपनी बहन की शादी में कुछ पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने सुनील से 25 हजार रुपए उधार लिए। अब सलमान उधारी का पैसा लौटाना नहीं चाहता था। सुनील और सलमान में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। 16 अगस्त की रात सलमान ने सुनील को शाहपुरा कोठी बुलाया और गोली मार दी। सुनील लखनऊ में भर्ती है। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जेल गेट चौकी इंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.