Lakhimpur Khiri News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर गदियाना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बहन ने अपनी भाभी भतीजी समेत चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पहले युवक की मौत सांड़ के हमले में होने की सूचना मिली थी। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हनापुर निवासी मृतक की बहन रामदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका मायका नाथूपुर गदियाना में है। आरोप है कि आठ अक्टूबर की रात उनके भाई अरविंद कुमार उर्फ महाजन पर उनकी पत्नी पुत्री और गांव के ही दो अन्य लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं गांव में चर्चा थी कि अरविंद सांड़ के हमले में घायल हो गए थे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.