लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के ग्राम महदूदा में चार दिन पहले खेत में मृत मिले 35 वर्षीय सुदीप चौहान की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी वर्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून की सुबह करीब आठ बजे गांव के दो लोग उसके पति सुदीप चौहान को घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह खेत में मृत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्षा का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके पति के साथ शराब पीने को लेकर विवाद किया और मारपीट की। उसने दावा किया कि घटना की जा...