लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। जसनगर में मोहाना नदी ने एक बार फिर कटान शुरू कर दिया है। कटान की वजह से यहां के लोगों में चिंता बढ़ गई हैं। जसनगर के फौहारी बाबा गांव के उत्तर मोहाना नदी कटान कर रही है। यहां के लोग बताते हैं कि नदी रोज कई मीटर तक जमीन काटती जा रही है। गांव के सुरेश, मेलाराम, गुरुप्रसाद और रामखेलावन ने बताया कि मोहाना नदी हमारे फसल लगे खेतों से महज एक मीटर दूर रह गई है। मंजीत सिंह और फौजी सिंह के खेतों मे लहलहा रही फसल भी नदी से कुछ ही दूर बची है। मोहाना की विनाशलीला को जानने वाले लोग कटान से डर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...