Lakhimpur Khiri News: मोहाना के निशाने पर बंधा, बचाने में जुटा सिंचाई विभाग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। जसनगर से कैलाशपुरी तक बने बंधे को काटने पर आमादा मोहाना नदी से इसे बचाने को सिंचाई विभाग ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया है। महकमा जरूरी जगहों पर गैवियान और बोरियों में रोड़े भरकर ठोकर बनाते हुए नदी की धार मोड़ने में जुटा है। मंगलवार को एसडीएम यदुवीर सिंह ने बंधे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने के बाद अफसरों से प्रगति जानी और उनको जरूरी निर्देश दिए। जसनगर से कैलाशपुरी तक करीब बारह किमी लंबा बंधा बना है। इसी बंधे पर सड़क तथा मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक है। लगातार उफना रही मोहाना नदी कटान करते हुए कुछ दिन पहले बंधे के समानांतर बहने लगी है। इससे जसनगर और कश्यपनगर में बंधा कटने का खतरा काफी बढ़ गया है। बंधे पर बनी सड़क और रेलवे ट्रैक पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बंधा बचाने के लिए सिंचाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.