लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर छोटी काशी गोला में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। नगर की मोहम्मदी रोड पर कई स्थानों पर सड़क किनारे बड़े बड़े पंडाल लगाकर भगवान श्रीकृष्ण के आकर्षक दरबार और पालने सजाए गए हैं। रंग बिरंगी झालरों फूलों गुब्बारों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजे पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कई स्थानों पर लड्डू गोपाल के लिए सुंदर पालने सजाए गए हैं जहां श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजारों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट बांसुरी मोरपंख और सजावटी सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: श्रद्धापूर्वक मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व मोहम्मदी रोड...