Lakhimpur Khiri News: मोटर ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आया किसान, मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव में खेत पर लगे सिंचाई मोटर की केबिल ठीक करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नयागांव निवासी रामसनेही (50 वर्ष) खेत पर लगे मोटर की खराब केबिल सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। किसान की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- खेत पर करंट लगने से पति की मौत, पत्नी झुलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.