Lakhimpur Khiri News: मैलानी नगर के परिषदीय स्कूल के बच्चों को मिला फर्नीचर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मैलानी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर व खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मैलानी पहुंचकर विद्यार्थियों सामग्री उपलब्ध कराई। एडीएम ने नगर पंचायत मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के साथ नगर पंचायत मैलानी की ओर से विद्यालय के बच्चों के लिए फर्नीचर, बेंच व इंडोर व आउटडोर खेल उपकरण उपलब्ध कराए। एडीएम ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण तैयार करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के समुचित उपयोग व रखरखाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नगर निकाय एवं डूडा के कार्यों की डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.