Lakhimpur Khiri News: मैराथन : बालक वर्ग में रवि और बालिका वर्ग में सारंगा व सृष्टि ने मारी बाजी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। युवराष्ट्र के तत्वावधान में रविवार को रन फॉर नेशन मैराथन-2026 का आयोजन नशा मुक्त युवा सशक्त भारत अभियान के तहत किया गया। शहर के जीआईसी प्रांगण से मैराथन की शुरुआत हुई। युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। युवाओं ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की गई। अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक संजय, सीतापुर विभाग के सह विभाग संघचालक राजेंद्र कटियार, जिला संघचालक अवधेश गुप्ता व हिंदू जागरण मंच के राहुल मौजूद रहे। सह प्रांत प्रचारक संजय ने कहा कि रन फॉर नेशन मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का अभियान है। यह भी पढ़ें- Motihari News: खेल दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.