Lakhimpur Khiri News: मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: डीएम के निर्देश एवं एसडीएम के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रविवार को सावन मेले में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ एवं इंद्र राज मौर्य ने भूतनाथ, लखीमपुर रोड और अलीगंज रोड स्थित मेला क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों और उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान 45 दुकानों एवं खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों पर रेट सूची और ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टिकर लगवाए गए ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और वे अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकें। यह भी पढ़ें- Roorki News: कांवड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, रुड़की में 30 प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.