Lakhimpur Khiri News: मेले में उमड़ रही भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नहीं पर्याप्त
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। कस्बे के बाबा गौरीशंकर मंदिर के परिसर में चल रहे मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में महिलाएं, युवतियां व बच्चे भी खरीदारी व घूमने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन मेले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेले में भीड़भाड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले जैसे सार्वजनिक आयोजन में पुलिस की मौजूदगी बेहद जरूरी है। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मेले में नियमित गश्त कराने व पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.