लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में कलाकारों ने सोमवार को नारद मोह का मंचन किया। कलाकारों ने नारद को हुआ अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु द्वारा स्वयंवर में जाने के लिए उनको वानर का रूप दे देने के कारण उनका उपहास बनने तथा भगवान विष्णु को शाप देने का मंचन किया गया। कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने रामलीला और मेले का आनंद लिया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष सचिंद्र शाह तथा प्रबंधक प्रवीण शाह समेत सभी कमेटी पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...