Lakhimpur Khiri News: मेन्यू से अलग बने भोजन में कीड़े निकलने की शिकायत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। नौरंगाबाद के फरदहिया गांव के संविलियन स्कूल में गुरुवार को मिड-डे मील को लेकर बच्चों ने शिकायत की। बच्चों का कहना था कि उनको परोसे गए सब्जी-चावल में कीड़े निकले। स्कूल के बच्चों ने बताया कि गुरुवार को उनको सब्जी-चावल परोसा गया। इसको खाने के लिए मिलाते हुए उनको इसमें कीड़े दिखे। उन्होंने टीचर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कीड़े वाला भोजन बाहर फिंकवाकर बच्चों से दूसरा भोजन लेने को कहा गया। इसकी जानकारी पाकर कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को मेन्यू के मुताबिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन की जगह कीड़ों वाला भोजन दिया जाना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया। छात्र आयुष के पिता छैलबिहारी ने खाने में कीड़ा निकलने को गलत बताते हुए स्कूल जाकर प्रधानाध्यापक से एतराज जताया। ज्ञानशी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.