लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: छाजूराम केन ग्रोअर्स इंटर कालेज भीरा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब पलिया द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि क्लब हमेशा से शिक्षा और बच्चों के प्रोत्साहन के लिए काम करता रहा है। इसी कड़ी में छाजूराम केन ग्रोअर्स इंटर कालेज में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले लगभग 50 छात्र-छात्राओं को शानदार ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कोलम्बस पब्लिक स्कूल में 175 प्रतिभाओं का सम्मान खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य पाठ्येतर गत...