Lakhimpur Khiri News: मेधावी छात्राओं व शिक्षकों को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। रोटरी क्लब पलिया की ओर से गिरधर गोपाल श्रीवास्तव स्मृति मेधावी छात्रा एवं अध्यापक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को रोटरी ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को रोटेरियन सदस्यों की ओर से पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके साथ ही विद्यालय की दैनिक आवश्यकताओं के उपयोग के लिए एक साइकिल विद्यालय स्टाफ को भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष अंकुर गोयल, महामंत्री सीताराम गर्ग, गिरधर गोपाल श्रीवास्तव की पत्नी एवं समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.