Lakhimpur Khiri News: मूसलाधार बारिश से पलिया बेहाल, सड़कों पर घुटनों तक पानी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में पिछले करीब 38 से 40 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। लगातार बरसात के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी बारिश और जलभराव के बीच किसी तरह रास्ता तय करने को मजबूर हैं। लगातार बारिश का सबसे ज्यादा असर निचले इलाकों में दिखाई दे रहा है। नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी, पठान-4, बरबंडा, वाल्मीकि मोहल्ला, माहिगिरान और सुभाषनगर समेत कई मोहल्लों में सड़कें पानी से लबालब हैं। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर जाने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.