लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सोनौआ, सेंड़ा, मोहद्दीनपुर और बरखेड़ा समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर एक फीट से अधिक पानी बहने के कारण आवागमन ठप हो गया है। बारिश के चलते मोहद्दीनपुर निवासी मुन्ने जायसवाल, सुखदेव भार्गव और अर्जुन कुशवाहा सहित कई ग्रामीणों की दीवारें व कच्ची कोठरियां ढह गईं। मलबे में दबने से किसानों के इंजन, रोटावेटर व चारा काटने की मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। सोनौआ और मझिला में भी कई दीवारें गिरी हैं। वहीं, जलभराव के कारण क्षेत्र में पशुओं के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: मूसलाधार बारिश से आंवला क्षेत्र में कई मकान गिरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...