Lakhimpur Khiri News: मूर्ति स्थापना के दो दिन बाद मंदिर से घंटा चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। गांव स्थित मंदिर से शुक्रवार को घंटा चोरी होने की घटना सामने आई। खास बात यह है कि इसी मंदिर में महज दो दिन पहले ही विधि-विधान से नई मूर्ति की स्थापना की गई थी। मूर्ति स्थापना के बाद ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे थे, लेकिन घंटा चोरी होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.