Lakhimpur Khiri News: मुर्गा फार्म की जाली काटकर हजारों की चोरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारा में चोरों ने एक मुर्गा फार्म की जाली काटकर वहां रखी दो बैटरियां पार कर दीं। फार्म गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी नकसब अली का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चोर फार्म की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी दो बैटरियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर फार्म संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.