लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में तहसील मोहम्मदी में संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। आयोजित समाधान दिवस में 60 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। सर्वाधिक शिकायत है राजस्व विभाग 33, पुलिस 5, विद्युत विभाग 6, पूर्ति 2, नगर पालिका, वन विभाग, और पंचायत विभाग की एक-एक शिकायत प्राप्त हुई है। अधिकारियों ने राजस्व विभाग की सात शिकायतें निस्तारण करने की बात कही गई है। विधायक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय में निस्तारण न होने पर चि...