Lakhimpur Khiri News: मुंसिफ कोर्ट में दिक्कतें दूर करने को वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीडीओ को सेंट्रल बार एसोसिएशन ने मुंसिफ कोर्ट में हो रही दिक्कतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें वहां बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज, साफ-सफाई और शौचालय आदि की समस्याएं शामिल थीं। सेंट्रल बार के अध्यक्ष सर्वेश मिश्र और मंत्री उमाकांत जायसवाल की अगुआई में गए अधिवक्ताओं ने सीडीओ को कस्बे की झंडी रोड पर बने मुंसिफ कोर्ट में बिजली आपूर्ति को बहुत दिक्कत पैदा करने वाली बताया। उन्होंने मुंसिफ कोर्ट की आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी बिजली आपूर्ति से जोड़ने की मांग की। वकीलों ने बताया कि वर्तमान में मुंसिफ कोर्ट ग्रामीण बिजली आपूर्ति क्षेत्र में शामिल है। इससे न्यायालय परिसर में आए दिन बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की समस्या रहती है। इससे अदालती काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.