Lakhimpur Khiri News: मिहीपुरवा-बिछिया रोड पर गिरा पेड़, एसएसबी ने हटाकर बहाल किया रास्ता
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश और हवाओं के बीच मिहीपुरवा-बिछिया रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जंगल के अन्दर गिरे इसे पेड़ से आवागमन बाधित हो गया। दोनो तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी मिलते ही 70वीं वाहिनी एसएसबी की डी समवाय के राहत व बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर हटवाया और आवागमन बहाल कराया। निशानगाड़ा से लगभग दो किलोमीटर दूर मिहीपुरवा-बिछाया रोड पर करीब पौने नौ बजे एक पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में पदस्थ राहत व बचाव दल द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वन विभाग धर्मापुर की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उपलब्ध उपकरणों की सहायता से मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से हटाया। यह भी पढ़ें- Almora News: धनियान में गिरे पेड़ को निस्तारित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.