लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार जांच कर रही है। वहीं अभियान के तहत अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्कूली वाहन चालकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र परीक्षण कराया। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत महत्वपूर्ण रहा। लगभग 90 वाहन चालकों ने अपना परीक्षण कराया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अगले कैंप का आयोजन 22 अगस्त शनिवार को मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल व 24 अगस्त सोमवार को पलिया में गुरुकुल एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: फिटनेस फेल 20 विद्यालय वाहनों क...