लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पुलिस द्वारा बालिकाओं और महिलाओ की सुरक्षा,स्वालंबन और सम्मान सुनिश्चित करने के लिये मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत नगर में पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें महिलाओ को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियो द्वारा विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो वुमैन पावर लाइन, महिला हेल्प लाइन,चाइल्ड हेल्प लाइन, साइबर हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई। पैदल मार्च के दौरान पम्पलेट वितरित करके सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन के बारे में महिलाओ और बालिकाओ को बताया गया। पैदल मार्च में थाना प्रभारी सहित थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Barabanki News: महिलाओं को किया गया जागरूक, दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी यह भी पढ़ें- Bijnor Ne...