लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। भीरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को वन बीट मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में मदद लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। थाना भीरा पुलिस ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक सहायता लेने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मिशन शक्ति...