Lakhimpur Khiri News: मिशन शक्ति के तहत निकली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में यातायात जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों को यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली के दौरान ओवरस्पीडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल और नशे की हालत में ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.