Lakhimpur Khiri News: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को भौंनापुर स्थित चन्दनलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के साथ रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मोहम्मदी राजेश प्रताप सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पसगवां जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याएं भी सुनीं। छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर सुरक्षा, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: छात्राओं को मिशन शक्ति के तहर सुरक्षा प्रति किया जागरूक यह भी पढ़ें- Baraba...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.