लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को कस्बे में अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस में इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा झंडा भी लहराया गया। देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। मुस्लिम समाज के लोग व नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रमुख चौराहों पर जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी। मितौली कस्बे में बुधवार सुबह नूरी जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी का शुरुआत की गई। जिसमें मदरसों के बच्चों व मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस नूरी जामा मस्जिद से होते हुए अस्पताल रोड, लखीमपुर मार्ग होते हुए इस्लामनगर मोहल्ला पहुंचा। उसके बाद वहां से जुलूस मैगलगंज मार्ग होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। वहां से जुलूस नूरी जामा मस्जिद वापस पहुंच कर सम्पन्न हुआ। पूर्व...