लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में अपनी ससुराल में रह रहे एक युवक की गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की वजह से गांव के बाहर गहरा गड्ढा बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशन पाल (23) पुत्र सेमा निवासी थाना सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहांपुर पिछले करीब एक माह से अपनी ससुराल मोहद्दीनपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार को घर से किसी काम के लिए निकला था। इसी दौरान वह लखनौरिया, मझिला और सेंड़ा गांव के निकट गहरे पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पानी में डूबते देखा तो शोर मचाया। लोगो...