लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को धर दबोचा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी किशोर उसने अपने घर की किराना दुकान से टॉफी बिस्कुट देने का लालच देकर बुला ले गया। बताते हैं कि आरोपी मासूम को छत पर बने शौचालय में ले गया जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म दर्द से परेशान बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आप बीती बताई। इस दौरान किशो...