लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा में आयोजित मेला श्री रामलीला में राम-रावण के युद्ध का मंचन किया गया। शाम को भगवान राम ने रावण की नाभि पर प्रहार किया और उसका अंत कर दिया। इसके बाद अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला आतिशबाजी के बीच धूं-धूं कर जल उठा। मेला में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण के पात्रों की वेशभूषा में राम रावण की कथा का मंचन किया गया । युद्ध के दौरान कुंभकरण ने राम की सेना में हाहाकार मचा दिया। उसके बाद युद्ध के लिए मैदान में आए रावण के साथ श्रीराम का घोर संग्राम हुआ। त में विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु की युक्ति बताने पर श्रीराम ने रावण का संहार कर दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: रावण का पुतला अग्नि बाण लगते ही धूं-धूं कर जला प्रभु श्री राम ने 45 फुट से अधिक ऊंचाई के बने दशानन के पुतले की नाभि में...