लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंचीभूड़ में मारपीट के मामले में पुलिस ने संध्या सिंह की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें दो लोग घायल हो गए। संध्या सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर की सुबह अमित राठौर, अशोक राठौर कमल, मधु, सिमरन, शिवानी, माया, सुलोचना और शरद राठौर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने संध्या सिंह, मोहित, अमित कुमार, रोहित और कन्हैया के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अमित कुमार और रोहित के सिर में चोटें आईं। तहरीर के अनुसार मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...